इंदौर

अटल गृह ज्योति योजना में उपभोक्ताओं को दी 147 करोड़ रुपए की सब्सिडी

Share

 

लाखों घरेलू उपभोक्ताओं को मिली एक रुपए यूनिट में बिजली

इंदौर। पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी राज्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली अटल गृह ज्योति योजना का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन कर रही है।

पिछले एक बिल माह के दौरान मालवा निमाड़ में करीब 28 लाख उपभोक्ता लाभान्वित हुए हैं। इन उपभोक्ताओं प्रथम 100 यूनिट तक बिजली एक रुपए यूनिट की दर से प्रदान की गई है। इन उपभोक्ताओं को मप्र शासन की ओर से एक माह के दौरान कुल 147 करोड़ रुपए की सब्सिडी प्रदान की गई है। पश्चिम क्षेत्र विद्युत कंपनी क्षेत्र के 15 जिलों में सबसे ज्यादा इंदौर जिले के बिजली उपभोक्ता लाभान्वित हुए हैं।

मप्र के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्नसिंह तोमर के निर्देशानुसार उपभोक्ताओं को सब्सिडी प्रदान के बाद फीडबैक भी नियमित रूप से लिया जा रहा है।

मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह ने बताया कि तीस दिन के दौरान 150 यूनिट व प्रतिदिन औसत पांच यूनिट की खपत वाले घरेलू उपभोक्ता इस योजना की पात्रता में आते हैं। बीते एक बिल माह में माह कंपनी क्षेत्र में करीब 28 लाख उपभोक्ता लाभान्वित हुए है। इंदौर जिले सबसे ज्यादा उपभोक्ता बीते एक माह के दौरान गृह ज्योति योजना से लाभान्वित हुए हैं।

इंदौर जिले के इन पात्र उपभोक्ताओं को करीब 15 करोड़ की सब्सिडी प्रदान की गई हैं। धार जिले में करीब 3 लाख, उज्जैन जिले में 2.42 लाख, खरगोन जिले में 2.57 लाख उपभोक्ता योजना से लाभान्वित हुए हैं। इसी तरह रतलाम जिले में 2.11 लाख, देवास जिले में 1.99 लाख, मंदसौर जिले में 1.97 लाख, बड़वानी जिले में 1.94 लाख, झाबुआ जिले में पौने 2 लाख के करीब उपभोक्ताओं को 100 यूनिट तक बिजली का बिल 100 रुपए तक प्रदान कर सब्सिडी का लाभ दिया गया है।

मप्रपक्षेविविकं इंदौर के प्रबंध निदेशक श्री सिंह ने बताया कि योजना के तहत प्रतिदिन अधिकतम 5 यूनिट खपत वाले घरेलू उपभोक्ता पात्रता में आते हैं। प्रतिदिन औसत पांच यूनिट से ज्यादा बिजली उपयोग करने वालों को माह विशेष में सब्सिडी नहीं मिलती।

Back to top button