देवास

सेवा संकल्प समर्पण अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम

Share

 

हाटपीपल्या (नरेंद्र ठाकुर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, संकल्प एवं समर्पण अभियान के तहत वार्ड क्रमांक 8 एवं 9 स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवा पार्षद दीपक धौसरिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में महिला एंव बाल विकास परियोजना आदिवासी बागली प्रभारी परियोजना अधिकारी कौशल्या मालवीय एवं सेक्टर सुपरवाइजर तारा वास्केल की विशेष उपस्थिति रही। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ललीता जाधव, सहायिका ममता राठौर का सम्मान किया गया। अतिथियों का स्वागत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रामू जमोडिया, अनिता गोयल, दिपीका रेहाना, अनुराधा राजोरिया, शानू चौहान, अनिता शर्मा, लक्ष्मी हर्निया आदि ने किया। महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान बच्चों, महिलाओं एवं परिवारों से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों की सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।

श्री धोसरिया ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में बच्चों और महिलाओं के पोषण, स्वास्थ्य तथा प्रारंभिक शिक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान करते हैं। ऐसे कार्यक्रमों से आमजन को शासन की योजनाओं और सेवाओं की जानकारी मिलती है तथा समुदाय की भागीदारी भी बढ़ती है।

Back to top button