झांकियों के साथ उमड़ा आस्था का सैलाब, प्रशासन की निगरानी में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ अनंत चतुर्दशी चल समारोह

देवास। अनंत चतुर्दशी पर देवास में आस्था और उत्साह के बीच निकला चल समारोह शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न संपन्न हुआ। शहर के प्रमुख मार्गों से झाँकियों के गुजरने के दौरान श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या मौजूद रही।
सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन एवं पुलिस का अमला पूरे समय सक्रिय रहा। झाँकी मार्ग से लेकर विसर्जन स्थल तक अधिकारियों ने व्यवस्थाओं पर लगातार नजर बनाए रखी।

कलेक्टर ऋतुराज सिंह, पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोत और निगम आयुक्त दलीप कुमार ने चल समारोह के दौरान मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने झाँकियों के आवागमन, श्रद्धालुओं की आवाजाही, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। इसके साथ ही मार्ग पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों से मौके की स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

चल समारोह के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल की तैनाती रही। झाँकियों के व्यवस्थित आवागमन और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था संभाली गई। पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी समारोह की गतिविधियों पर नजर रखते हुए विभिन्न स्थानों पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते रहे।
चल समारोह के बाद झाँकियां विसर्जन स्थल पहुंचीं, जहां भी व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन और पुलिस का अमला सक्रिय रहा। विसर्जन स्थल पर श्रद्धालुओं की आवाजाही तथा अन्य व्यवस्थाओं की निगरानी की गई। अधिकारियों ने तैनात अमले से जानकारी लेकर आवश्यक सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए।
अनंत चतुर्दशी का आयोजन शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होने पर देवास पुलिस ने झाँकी आयोजकों, श्रद्धालुओं और शहरवासियों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। पुलिस ने कहा कि आयोजन को व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में नागरिकों और आयोजकों का सहयोग महत्वपूर्ण रहा।




