क्राइम

फरियादी की सूझबूझ एवं पुलिस की सतर्कता से नकबजनी करने वाली 5 महिलाएं गिरफ्तार

Share

कचरा बीनने व पानी पीने के बहाने की रैकी, मौका पाकर सूने घर में की चोरी

देवास। जिले में चोरी की वारदातों पर लगाम लगाने में पुलिस को मिली बड़ी सफलता। कचरा बीनने और पानी मांगने के बहाने रैकी कर रहे महिला चोरों के गिरोह को औद्योगिक थाना पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा। फरियादी की सतर्कता और डायल 100 की फुर्ती से चोरी की गुत्थी कुछ ही घंटों में सुलझ गई।

उल्लेखनीय है, कि देवास जिले में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद ने मिशन स्तर पर कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया है।

इसी क्रम में 3 जुलाई को थाना औद्योगिक क्षेत्र की डायल 100 वाहन पर सूचना प्राप्त हुई, जिसमें एक महिला ने बताया कि वह काम पर गई हुई थी, इसी बीच कुछ अज्ञात महिलाओं ने उसके घर का ताला तोड़कर अंदर से 2000 रुपये नगदी चोरी कर लिए हैं।

फरियादी ने यह भी बताया कि संदेहास्पद महिलाएं इस समय पीटीपीएल कंपनी के पास घूम रही हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल डायल 100 वाहन एवं थाना औद्योगिक क्षेत्र की विशेष टीम मौके पर पहुंची। मौके से पांच संदिग्ध महिलाएं चांदनी पति रविन्द्र पंवार, आरकेशना पति सुभाष, नेमेस्तीबाई पति संतोष पंवार, रीना पति एबजीस पंवार, बन्ना पंवार निवासी ग्राम डोडी मुंदी खेड़ी तहसील आष्टा जिला सीहोर की घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा गया।

फरियादी की रिपोर्ट पर से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस के सख्ती से पूछताछ करने पर सभी महिलाओं ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। उक्त पांचों महिलाओं को गिरफ्तार कर चोरी गए 2 हजार रुपए जब्त कर आरोपित महिलाओं को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।

सराहनीय कार्य- थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र निरीक्षक शशिकांत चौरसिया, उनि चांदनी गौड़, सउनि (कार्य.) लक्ष्मण राव, आर अजय जाट की सराहनीय भूमिका रही।

Back to top button