नगर निगम

स्वच्छता में वार्ड 10 को मिला प्रथम स्थान

Share

– वार्ड में कार्यरत सफाई मित्रों व कर्मचारियों का किया सम्मान
देवास। नगर निगम द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के अंतर्गत नवंबर माह में स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया था। इसमें निर्धारित स्वच्छता के सभी बिंदुओं को शामिल किया गया था। 20 से 28 नवंबर तक सतत सर्वे के दौरान गठित 5 सदस्यीय टीम द्वारा फील्ड अवलोकन के पश्चात स्वच्छता रैंकिंग में वार्ड 10 प्रथम, वार्ड 9 द्वितीय, वार्ड नंबर 18 तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता का परिणाम घोषित कर कर्मचारी एवं सफाई मित्रों का निगम कार्यालय में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button