कृषि उपज मंडी से गांव लौटते वक्त किसान के 1.86 लाख चोरी

आयशर वाहन की डिक्की में रखे थे रुपए, पुलिस ने शुरू की जांच, सीसीटीवी कैमरे चेक किए
देवास। शहर के नजदीक दिनदहाड़े चोरी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां मेहनत की कमाई लेकर लौट रहे किसान को निशाना बनाया गया। कृषि उपज मंडी से चना बेचकर लौट रहे किसान के 1 लाख 86 हजार रुपए रहस्यमय तरीके से चोरी हो गए। पीड़ित किसान का आरोप है कि एक संदिग्ध व्यक्ति एक्टिवा वाहन से उसका पीछा कर रहा था और उसी ने मौका पाकर वारदात को अंजाम दिया।
इससे पहले ऑपरेशन हवालात में डीजल चोर गिरोह का पर्दाफाश, अब तक 5 आरोपी सलाखों के पीछे पुलिस ने संगठित गिरोह पर सख्त कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार घटना धारूखेड़ी (बरोठा) निवासी किसान सागर नागर के साथ हुई। सागर सुबह अपने आयशर वाहन में करीब 35 क्विंटल 15 किलो डॉलर चना लेकर देवास की कृषि उपज मंडी पहुंचे थे। मंडी में चना बेचने के बाद उन्हें करीब 1.86 लाख रुपए का भुगतान मिला। किसान ने यह रकम सुरक्षित समझकर अपने वाहन की डिक्की में रख दी और गांव की ओर रवाना हो गए।
पुलिस को बड़ी सफलता मिली, जब ऑपरेशन त्रिनेत्रम का सटीक वार, 65 चोरियों का मास्टरमाइंड 7 दिन में गिरफ्तार मामले में अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा।
दोपहर करीब 3 बजे किसान सागर राजोदा स्थित पेट्रोल पंप के पास रुके। यहां उन्होंने पानी की बोतल भरने के लिए गाड़ी छोड़ी और डीजल भरवाने की तैयारी कर रहे थे। कुछ ही मिनटों में जब वे वापस लौटे, तो नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। गाड़ी के कागजात बाहर गिरे हुए थे और डिक्की में रखी पूरी रकम गायब थी। किसान के मुताबिक, किसी अज्ञात व्यक्ति ने गाड़ी पर चढ़कर डिक्की से पैसे निकाले और फरार हो गया। सागर नागर ने तुरंत नाहर दरवाजा थाना पुलिस को सूचना दी।
वहीं 24 घंटे में बैटरी चुराने वाला गिरफ्तार, CCTV से खुला राज केस में तकनीकी जांच और कैमरों की मदद से आरोपी तक पहुंचा गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कृषि उपज मंडी सहित आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। जांच के दौरान एक एक्टिवा सवार संदिग्ध व्यक्ति कैमरे में नजर आया है, जिस पर किसान ने पहले ही रेकी करने का शक जताया था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।




