‘’आत्मा” अंतर्गत सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार वर्ष 2025-26 के लिए आवेदन आमंत्रित

देवास। कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम “आत्मा” अंतर्गत सर्वोत्तम कृषक राज्य, जिला एवं विकासखंड के लिए 30 जून 2026 तक प्रविष्टियां आमंत्रित की गई है।
✅ 30 हजार की लागत से 3 लाख की कमाई करने वाले किसान की सफलता कहानी
परियोजना संचालक ‘’आत्मा’’ एमएल सोलंकी ने बताया कि जिला स्तरीय सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार एवं विकासखण्ड स्तरीय कृषक पुरस्कार निर्धारित आवेदन फार्म विकासखंड के ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर/असिस्टेंट टेक्नोलॉजी मैनेजर (आत्मा) एवं कृषि विस्तार अधिकारी एवं उद्यानिकी पशुपालन, मत्स्य, कृषि एवं कृषि अभियंत्रिकी विभाग से प्राप्त करें।
साथ ही वर्ष 2025-26 पुरस्कार हेतु कृषकों द्वारा अपनाई गई कृषि तकनीकी, उपज एवं उत्पादकता के आधार पर इच्छुक कृषकों से पुरस्कार के लिए बंद लिफाफे में प्रविष्टि विकासखंड के ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर/असिस्टेंट टेक्नोलॉजी मैनेजर ‘’आत्मा’’ एवं उद्यानिकी पशुपालन, मत्स्य, कृषि, एवं कृषि अभियंत्रिकी विभाग को 30 जून 2026 के पूर्व प्रस्तुत करें।
किसानों के लिए उपयोगी जानकारी 👇 अब ई-टोकन से मिलेगा किसानों को पर्याप्त खाद, जानिए नई व्यवस्था




