क्राइम

वाहन चैकिंग में खातेगांव पुलिस की बड़ी कामयाबी, उज्जैन से चोरी गई बाइक सहित आरोपी दबोचा

Share

 

 

देवास। जिले में लगातार चलाए जा रहे वाहन चैकिंग अभियान के दौरान खातेगांव पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने सघन चैकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को रोका और पूछताछ की। जांच में उसके कब्जे से मिली मोटर साइकिल उज्जैन जिले के पंवासा थाना क्षेत्र से चोरी होना पाई गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक जब्त कर ली।

पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देशन में जिलेभर में वाहन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सौम्या जैन एवं एसडीओपी कन्नौद आदित्य तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खातेगांव निरीक्षक विजय सिंह लोधी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा 10 मई को क्षेत्र में सघन वाहन चैकिंग की जा रही थी।

चैकिंग के दौरान पुलिस टीम को एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में मोटर साइकिल चलाते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर वाहन के दस्तावेजों की जांच की और कड़ाई से पूछताछ की। जांच में सामने आया कि मोटर साइकिल थाना पंवासा जिला उज्जैन क्षेत्र से चोरी की गई थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी देवेन्द्र उर्फ गोलू सिंह देवड़ा (30 वर्ष) निवासी ग्राम पंवासा को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोटर साइकिल क्रमांक MP 43 MG 6008 जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 60 हजार रुपए बताई जा रही है।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में निरीक्षक विजय सिंह लोधी, प्रधान आरक्षक सुनील प्रजापत, आरक्षक सोहन जाट, सैनिक मनीष बाथोले एवं सैनिक अरविन्द पंवार की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।

👉 संबंधित खबरें:
बाइक एवं पशु चोरी करने वाले संगठित गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार
24 घंटे में पुलिस का एक्शन: चोरी की बाइक बरामद, 2 शातिर चोर गिरफ्तार⁠

Back to top button