हरिद्वार-ऋषिकेश तीर्थ दर्शन यात्रा के लिए आवेदन आमंत्रित

देवास। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत हरिद्वार-ऋषिकेश तीर्थ यात्रा 20 जून को रवाना होगी जो 23 जून को वापस आएगी। जिले को यात्रा के लिए 196 सीटों का कोटा आवंटित किया गया है।
रामेश्वरम यात्रा गाइड: जहां आस्था, इतिहास और समुद्र की लहरें एक-दूसरे से करती हैं संवाद
यात्रा के लिए ट्रेन देवास रेलवे स्टेशन से प्रारंभ होगी एवं वापसी में आगमन भी देवास में ही हागा। यात्रा में जाने के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 6 जून 2026 निर्धारित की गई है। इस संबंध में समय-समय पर संशोधित नियमों की जानकारी विभागीय वेबसाइट www.dharmasva.mp.gov.in पर उपलब्ध है।
इस यात्रा से संबंधित विस्तृत नियम निर्देश एवं तीर्थयात्रा के लिए निर्धारित आवेदन पत्र विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए हैं। जिले को आवंटित निर्धारित कोटे से ज्यादा संख्या में आवेदन मिलते हैं, तो लॉटरी द्वारा तीर्थ यात्रियों का चयन कर सूची बनाई जाएगी।
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना का लाभ लेने के इच्छुक व्यक्ति मध्यप्रदेश के मूल निवासी होना चाहिए। आवेदक आयकरदाता नहीं होना चाहिए। आवेदक जिनकी आयु 60 वर्ष या उससे अधिक हो। महिलाओं के लिए अधिकतम आयु में 2 वर्ष की छूट अर्थात 58 वर्ष है एवं 60 प्रतिशत से अधिक विकलांग व्यक्ति आवेदक के लिए आयु सीमा का बंधन लागू नहीं होगा।
आवेदन जिले के समस्त तहसील कार्यालयों एवं नगर निगम देवास में जमा कर सकते हैं। इस यात्रा के लिए निर्धारित किए गए नियमों के अंतर्गत तीर्थ स्थान की यात्रा करने के पात्र होंगे।




