क्राइम

आबकारी विभाग के दल ने हाथ भट्टी की शराब जब्त कर 11 प्रकरण दर्ज किए

Share

excise department dewas

देवास। जिले में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब परिवहन एवं संग्रहण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

आबकारी विभाग के दल द्वारा वृत्त सोनकच्छ के भौंरासा में कार्रवाई कर लगभग 5200 किलोग्राम महुआ लहान एवं 120 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त की गई। जब्त महुआ लहान को मौके पर विधिवत नष्ट किया गया। कार्रवाई में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 11 प्रकरण दर्ज किए गए। कार्रवाई में जब्त शराब का बाजार मूल्य 5 लाख 44 हजार रुपए है।

कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक निधि शर्मा, राजकुमारी मंडलोई, विजय कुचेरिया, डीपी सिंह, उमेश स्वर्णकार, प्रेम यादव, दिनेश भार्गव, कैलाश जामोद, आबकारी मुख्य आरक्षक राजाराम रैकवार, दीपक धुरिया, आरक्षक, विकास गौतम अरविंद जिनवाल, दीपक टटवाडे, सनद ओझा, निहाल खत्री, अशीष गुप्ता, नगर सैनिक केदार चौधरी, संजय शर्मा, किशोर सिसौदिया शामिल थे। जिले इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button