नगर निगम
शत प्रतिशत मतदान के लिए नगर निगम में दिलाई शपथ

देवास। लोकसभा निर्वाचन 2024 में स्वीप गतिविधि अन्तर्गत शनिवार को आयोजित नेशनल लोक अदालत के अवसर पर मतदाताओं को 13 मई को होने वाले मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से निगम कार्यालय में उपायुक्त देवबाला पिपलोनिया ने अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ मतदान की शपथ दिलाई।
मतदान है हमारा अधिकार आओ मिलकर करें हम मतदान, अंकल-आंटी मान जाओ वोट डालोंगे कसम खाओ, चाहे नर हो या नारी मतदान हम सब की जिम्मेदारी आदि सहित अन्य स्लोगनों के माध्यम से मतदाओं को शत-प्रतिशत मतदान का संदेश दिया। इस अवसर पर निगम राजस्व अधिकारी प्रदीप शास्त्री, समग्र अधिकारी राघवेंद्र सेन, अरुण तोमर, राजेश जोशी आदि उपस्थित थे।




