राज्य

Palghar Murder | महाराष्ट्र: पालघर में बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट, अब हुआ गिरफ्तार

Share

[ad_1]

arrested

FILE PHOTO

पालघर: महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार में 26 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी मां की कथित तौर पर हत्या करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि व्यक्ति ने किसी बात पर बहस के बाद अपनी मां की कथित तौर पर हत्या कर दी। बृहस्पतिवार को घटना के तुरंत बाद ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने बताया कि वैशाली धानु (44) अपने बेटे के साथ विरार के फूलपाड़ा क्षेत्र में गांधी नगर कॉलोनी में रहती थी।

यह भी पढ़ें

विरार थान के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ कुछ दिन पहले शादी समारोह में मां-बेटे की किसी बात को लेकर बहस हुई थी। बृहस्पतिवार को फिर से दोनों में बहस हुई और बेटे ने एक कपड़े से अपनी मां का गला घोंट दिया।” उन्होंने बताया कि कुछ समय बाद महिला की मां घर पहुंची और धानु को बदहवास बिस्तर पर पड़ा पाया।

वह उन्हें तुरंत अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। (एजेंसी)



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button