शासकीय विद्यालय में छात्र-छात्राओं को साइकिल व स्कूटी वितरण

– अतिथियों ने बढ़ाया उत्साह, कहा साइकिल और स्कूटी का उपयोग केवल शिक्षा के उद्देश्य से करें
पीपरी (चंद्रप्रकाश जैन)। शासकीय पीएम श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पीपरी में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 63 बालक-बालिकाओं को साइकिल तथा सावन भार्गव और मोना मोर्य को स्कूटी का वितरण किया गया। विद्यार्थियों के जीवन को सरल और उनके भविष्य को सशक्त बनाने की इस पहल का विद्यालय परिवार और उपस्थित अतिथियों ने स्वागत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यालय परिवार ने अतिथियों का परंपरागत ढंग से साफा बांधकर एवं पुष्पमालाओं से अभिनंदन किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि अजय शर्मा (सीतावन मंडल अध्यक्ष) तथा विशेष अतिथि पंकज पटेल (भाजपा जिला महामंत्री) उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सरकार की यह योजना ग्रामीण अंचलों में शिक्षा की दिशा और दशा को बदलने में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि साइकिल और स्कूटी का उपयोग केवल शिक्षा के उद्देश्य से करें और अनुशासन को हमेशा प्राथमिकता दें।
कार्यक्रम में अजय गुप्ता, लिलाधर डावर, मोहनसिंह डावर, बुदनसिंह बघेल, जालमसिंह सहित बड़ी संख्या में पालकगण व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह का संचालन वरिष्ठ शिक्षक दिलीपसिंह सिगाड़े ने किया। प्राचार्य पप्पू सिंह अचाले ने आभार व्यक्त किया।




