धर्म-अध्यात्म

भारतीय जैन मिलन का 63 साल का सफर: गायों को गुड़-रोटी व हरा चारा खिलाकर की सेवा

Share

 

देवास। भारतीय जैन मिलन एवं महिला जैन मिलन देवास द्वारा भारतीय जैन मिलन का 63वां स्थापना दिवस प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी बड़े श्रद्धा और सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जीव दया कार्यक्रम का आयोजन बालगढ़ रोड स्थित भोलेनाथ मंदिर की गोशाला में किया गया।

भारतीय जैन मिलन के क्षेत्रीय अधिवेशन में जैन मिलन देवास को मिला श्रेष्ठ शाखा का पुरस्कार 🔗 यहाँ क्लिक करके पूरी खबर पढ़ें

‏कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों ने गायों को गुड़-रोटी, हरा चारा और भूसा खिलाकर गोसेवा की। इस सेवा कार्य के माध्यम से जीवों के प्रति दया, करुणा और धर्म के मूल सिद्धांतों को अपनाने का संदेश दिया गया

👉 संबंधित खबर: दान-पुण्य का महत्व: चींटी को आटा खिलाने से क्या होता है? 🔗 यहाँ क्लिक करके पूरी खबर पढ़ें

भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री डॉ. प्रमोद जैन ने अपने संबोधन में कहा, कि भारतीय जैन मिलन ने अपने 63 वर्षों के गौरवशाली इतिहास में समाज को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षों का योगदान संगठन को मजबूत बनाने में अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। जैन मिलन लगातार समाज सेवा, धार्मिक जागरूकता और एकता के लिए कार्य कर रहा है।

इस वर्ष संगठन द्वारा जैन सम्राटों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें प्रमुख रूप से सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य, सम्राट खारवेल, महाराज सम्प्रति, महाराजा राजकुमार पाल, रानी अवक्का चोटा शामिल हैं। उन्होंने सभी सदस्यों से समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में सभी सदस्यों का स्वागत अध्यक्ष मुकेश जैन बांझल एवं चारु जैन ने किया।
आयोजन को सफल बनाने में मोहन जैन, पूजा जैन, विकास जैन, प्रतिभा जैन और अनुज जैन का विशेष सहयोग रहा।

👉 पशुओं को लू से कैसे बचाएं? गर्मी में रखें खास ध्यान 🔗 यहाँ क्लिक करके पूरी खबर पढ़ें

उपस्थित प्रमुख सदस्य-
इस अवसर पर दीपचंद जैन, योगेंद्र जैन, स्वकतंत्र कुमार जैन, सुरेंद्र जैन, नवीन जैन, राकेश जैन (एडवोकेट), रश्मि जैन, अलका जैन, साधना जैन, मंजू जैन सहित बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। आभार मंत्री अनुभव जैन शास्त्री ने व्यक्त किया।

Back to top button