धर्म-अध्यात्म

सेना में नर्सिंग असिस्टेंट बने अभिषेक वर्मा का रणवीर हनुमान मंदिर पर हुआ स्वागत

Share

 

देवास। शहर के अभिषेक वर्मा ने भारतीय सेना में नर्सिंग असिस्टेंट की ट्रेनिंग पूर्ण की। उन्हें देवास स्थित श्री रणवीर हनुमानजी मंदिर पर सम्मानित किया गया। यह सम्मान अशोक जाट मित्र मंडली द्वारा प्रदान किया गया।

समारोह में भगवा दुपट्टा ओढ़ाकर, पुष्पमाला पहनाकर व श्रीफल भेंट कर उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देने का संदेश भी दिया गया।

इस अवसर पर पं. सतीष शर्मा, अशोक जाट, दीपक सोनी, अनिकेत यादव, अर्जुन यादव, पवन यादव, लिलाधर मंडलोई, करणसिंह तोमर, पांचाल जी एवं समिति के अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।

समस्त मित्र मंडली व उपस्थितजनों ने अभिषेक वर्मा के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए गर्व व्यक्त किया।

Back to top button