शिक्षा

शिक्षक गौरव सम्मान से 1 सितंबर को दिल्ली में सम्मानित होंगे मनोज दुबे

Share

Manoj dubey

कांटाफोड़। शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में कई बार गौरवान्वित करने वाले शिक्षक मनोज दुबे को 1 सितंबर को दिल्ली में शिक्षक गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

शिक्षक दिवस के परिप्रेक्ष्य में माता सावित्री कल्याण फाउंडेशन द्वारा आयोजित शिक्षा अधिवेशन में महात्मा गाँधी शांति प्रतिष्ठान नई दिल्ली में आयोजित इस समारोह में मनोज दुबे को शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व भी दुबे शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में अनेक पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं। पिछले वर्ष भी शिक्षक दिवस के अवसर पर मनोज दुबे को दिल्ली में शिक्षक श्री सम्मान मिल चुका है। दुबे एक उत्कृष्ट शिक्षक के साथ एक ह्रदय स्पर्शी कवि एवं गीतकार भी है तथा आप दी फ़िल्म रायटर ऐसोसिएशन मुंबई के सदस्य भी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button