गणतंत्र दिवस पर सतपुड़ा एकेडमी में दिखा देश भक्ति का जज्बा

– बच्चों की प्रस्तुति देख मंत्रमुग्ध हुए दर्शक
देवास। शहर की अग्रणी शिक्षण संस्था सतपुड़ा एकेडमी में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यहां विद्यार्थियों ने मनमोहक प्रस्तुति दी, जिसे देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में सतपुड़ा एकेडमी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त कमांडेंट भारतीय थल सेना सुनील कुमार चौहान। विशिष्ट अतिथि वैभव विहार शिक्षा समिति अध्यक्ष एवं भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव। विशेष अतिथि सेवानिवृत्त आर्मी एवियेशन राकेश बनसोड़ विशेष अतिथि के रूप में समाजसेवी मनीष जैन उपस्थित थे। सर्वप्रथम अतिथियों ने भारत माता एवं मां सरस्वती का विधिवत पूजन-अर्चन कर ध्वाजारोहण किया।

विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर उपस्थितजनों का मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति पर आधारित कविताएं एवं गीत सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं बच्चों ने संदेशे आते हैं हमें तड़फाते हैं… के गीत के बोल पर अभिनय की बहुत ही मार्मिक प्रस्तुति देक देशभक्ति का जज्बा जगाया, तो देश भक्ति पर भाषण की की प्रस्तुति भी दी। विद्यार्थियों ने पिरामिड, कराते, तीरंदाजी आदि कलाओं का श्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

अतिथियों का स्वागत संस्था संचालक भानूप्रतापसिंह सेंधव, उपप्राचार्य रश्मि रघुवंशी ने स्मृति चिन्ह, पुष्पमाला एवं श्रीफल भेंट कर किया। इस अवसर पर विद्यालय को विभिन्न पताकाओं, रंगोली आदि से सजाया गया, जो आकर्षण का केंद्र रहा। अतिथि परिचय दिनेश सांखला ने दिया। मुख्य अतिथि सुनील कुमार चौहान ने बच्चों को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि यह बच्चे देश का भविष्य है। यही बच्चे श्रेष्ठ शिक्षा ग्रहण कर डॉक्टर, इंजीनियर, सैनिक, शिक्षक आदि बनकर समाज एवं राष्ट्र की सेवा करेंगे।

संस्था के संस्थापक वैभव विहार शिक्षा समिति अध्यक्ष एवं भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने बच्चों को मार्गदर्शन देते हुए कहा, कि संस्था में बच्चों को भारतीय संस्कार की प्रेरणा देने के साथ अनुशासन का पाठ पढ़ाया जाता है एवं श्रेष्ठ शिक्षा दी जाती है। आयोजन के माध्यम से बच्चों में छुपी प्रतिभा को निखारा जाता है। प्री प्रायमरी इंचार्ज पल्लवी भटनागर ने सभी अतिथियों का आभार माना। कार्यक्रम मोहन भैया, राजकुमार ठाकुर, विवेकसिंह राजपूत सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिका, बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं अभिभावकगण उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के विद्यार्थी मनस्वी बैस, शिवम सोलंकी, शिक्षिका वैभवी शर्मा, ज्योति शितोले ने किया। वन्दे मातरम् गीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। सभी को मिठाई का वितरण किया गया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी दिनेश सांखला ने दी।




