गुरुमाता की जन्म शताब्दी पर हुई महत्वपूर्ण संकल्प संगोष्ठी

– 2026 में होगा जन्म शताब्दी समारोह
– 20 से 23 जनवरी तक प्रथम चरण का प्राणवान कार्यकर्ता शिविर का हरिद्वार में
देवास। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में देशभर में गुरु माता भगवतीदेवी शर्मा की जन्म शताब्दी एवं अखंड दीप शताब्दी महोत्सव को लेकर तैयारियां चल रही हैं।
गायत्री शक्तिपीठ साकेत नगर में तहसील स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें इंदौर उपजोन मीडिया प्रभारी एवं जिला युवा समन्वयक प्रमोद निहाले, जिला समन्वयक हरिराम जिराती, गायत्री शक्तिपीठ के सहायक प्रबंधक ट्रस्टी कन्हैयालाल मोहरी एवं प्रज्ञापीठ के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी राजेंद्र पोरवाल अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और संगोष्ठी को संबोधित किया। गायत्री शक्तिपीठ के मीडिया प्रभारी विक्रमसिंह चौधरी ने बताया, कि साकेत नगर गायत्री शक्तिपीठ पर देवास तहसील स्तरीय महत्वपूर्ण गुरुमाता भगवतीदेवी शर्मा की जन्म शताब्दी एवं अखंड दीप शताब्दी महोत्सव को लेकर संगोष्ठी का आयोजन प्रज्ञापीठ संरक्षिका दुर्गा दीदी के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें सक्रिय प्राणवान कार्यकर्ता की मर्यादा और भूमिका को लेकर जानकारी दी। परिव्राजक रामनिवास कुशवाह ने अतिथियों का मंगल तिलक लगाकर स्वागत किया।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला युवा समन्वयक प्रमोद निहाले ने कहा, कि आगामी जन्म शताब्दी महोत्सव हर गायत्री साधक के लिए बड़े सौभाग्य का अवसर होगा और इस शताब्दी बेला में हर साधक को पूरी निष्ठा और संकल्प शक्ति से गुरुमाता को सच्ची श्रद्धांजलि समर्पित करने हेतु शांतिकुंज द्वारा निर्देशित रचनात्मक अभियानों को पूरे समर्पण से संपन्न करने होंगे।
जिला समन्वयक हरिराम जिराती द्वारा शताब्दी महोत्सव हेतु संकल्प राशि का विस्तार से विवरण दिया गया। संगोष्ठी में विक्रमसिंह राजपूत, फूलसिंह नागर, राजेंद्र पटेल, मनोहर पटेल, डॉ. जीवन पटेल, राजेंद्र चौधरी, महेश चौधरी, डॉ. रूपसिंह नागर, दिनेश चौधरी, शेषनारायण परमार, गणेशचंद्र व्यास, विजेन्द्रसिंह बैस, रमेश नागर, कांतिलाल पटेल, सालगराम सकलेचा, सुरेश बालपांडे, सुशीला निहाले, दिलीप पाटीदार, निर्मला चौधरी, सुरेंद्र दुबे, अवधेश राठौड़ सहित बड़ी संख्या में नगर एवं ग्रामीण परिजन उपस्थित रहे। स्वागत भाषण सरिता पाटीदार ने दिया। महत्वपूर्ण संगोष्ठी का संचालन भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के सहायक प्रभारी बाबूलाल खंडेलवाल ने किया एवं आभार वरिष्ठ परिजन सुभाष जैन ने माना।




