• Fri. Jul 18th, 2025 1:10:00 PM

    लंबे संघर्ष, समर्पण और बलिदान के बाद मदन मोहन मालवीय जैसी शख्सियत का जन्म होता है

    ByNews Desk

    Dec 25, 2024
    Dewas news
    Share

    Dewas news

    – शहर कांग्रेस ने मनाई पं. मालवीय की जयंती

    देवास। पंडित मदन मोहन मालवीय देश की नामचीन हस्तियों में अपना स्थान रखते हैं। लंबे संघर्ष, समर्पण एवं देश सेवा के माध्यम से उन्होंने अपनी पहचान बनाई। उनमें ऐसी अनेक विधा थी जिसके माध्यम से उन्होंने देश सेवा की, फिर हम बात करें शिक्षा की, पत्रकारिता की, वकालत की हर क्षेत्र में काम किया। कांग्रेस के दो बार राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे पं. मदन मोहन मालवीय ने हमेशा लोगों की भलाई के लिए काम किया। स्वतंत्रता के आंदोलन में उनके योगदान को देश कभी भुला नहीं पाएगा।

    उक्त विचार पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती के अवसर पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने उनकी प्रतिमा के समक्ष संबोधित करते हुए कहे। इसी के साथ कहा, कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है। लंबे संघर्ष, समर्पण और बलिदान के बाद कोई एक महामना पंडित मदन मोहन मालवीय बनता है। हमें उनके मार्ग पर चलकर देश को मजबूत बनाना है, यही आज के दिन हमारी उनके प्रति सच्ची श्रद्धा होगी।

    सर्वप्रथम पं. मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके पश्चात सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम का संचालन कार्यकारी अध्यक्ष प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने किया। आभार ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद सुमन ने माना।

    Solar panels

    इस अवसर पर कांग्रेस नेता रेखा वर्मा, नजर शेख, रमेश व्यास, चंद्रपाल सिंह सोलंकी, ईशान राणा, नीलेश वर्मा, राहुल पवार, कल्याणसिंह पवार, डॉ. मुन्ना सरकार, ओम राठौड़, प्रहलाद मिस्त्री, संजय रेकवाल, छोटूसिंह गुर्जर, मुकेश झारेवाला, प्रतीक पंडित, शुभम चौहान, कुद्दूस शेख, काके बेदी, वीरेंद्रसिंह ठाकुर, गोलू विजयवर्गीय, मनोज मालवीय आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *