स्पोर्टस

दो दिवसीय इंटरनेशनल ओपन फिडे रैपिड रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता प्रारंभ

Share

chess

  • खेल भावना के साथ खेलना महत्वपूर्ण, जीतना महत्वपूर्ण नहीं – कलेक्टर श्री गुप्ता

देवास। देवास में पहली बार आयोजित हो रही दो दिवसीय इंटरनेशनल ओपन फिडे रैपिड रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ कलेक्टर ऋषव गुप्ता और पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने शतरंज की चाल कर किया। इंटरनेशनल ओपन फिडे रैपिड रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता में 326 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इसमें 6 टाइटल प्लेयर खेल रहे हैं।

प्रतियोगिता में पहले दिन 5 राउंड होंगे, दूसरे दिन 4 राउंड होंगे। 110 रेटेड प्लेयर खेल रहे हैं। प्रतियोगिता में देवास के 106 प्लेयर प्रतिभा भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में विदेशी खिलाड़ी श्रीलंका से मयूरी पामोदा, करुणा नायके शर्मा, धर्माश्री पथ बेरियागे, अशान इसीरू और नेपाल से राजन सुबेदी ने भाग लिया। प्रतियोगिता में सभी महिला आर्बिटर है।

कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि आज के इस इंटरनेशनल कार्यक्रम में 300 से ज्यादा प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। मैंने इससे ज्यादा प्रतिभागी शतरंज के किसी इवेंट में नहीं देखे। यह मध्यप्रदेश का पहला इतना बड़ा टूर्नामेंट है। मध्यप्रदेश शतरंज में लगातार आगे बढ़ रहा है। प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को प्लेटफार्म मिल रहा है। मध्यप्रदेश में लगातार शतरंज प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही हैं।

उन्होंने कहा कि बच्चे शतरंज खेलेंगे तो मोबाइल से भी दूर रहेंगे। शतरंज से बच्चों का फोकस बढ़ेगा। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि खेल भावना के साथ खेलना महत्वपूर्ण है, जीतना महत्वपूर्ण नहीं है। शतरंज खेल से बच्चों का फोकस बढ़ेगा जिससे पढ़ाई में फायदा होगा। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में 110 रेटेड प्लेयर खेल रहे हैं, किसी भी प्रतियोगिता में इतने रेटेड प्लेयर देखने को नही मिलते। प्रतियोगिता में देवास के 106 प्लेयर भाग ले रहे हैं, जो देवास के भविष्य के लिए अच्छा है। कलेक्टर श्री गुप्ता ने राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि देवास के पत्रकार बहुत ही सकारात्मक पत्रकारिता करते हैं, जिससे अच्छा वातावरण मिलता है। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि नंदकिशोर जोशी 28 साल से मंदसौर से शतरंज की पत्रिका निकाल रहे हैं, जो बहुत बड़ी बात है।

chess

पुलिस अधीक्षक श्री गेहलोत ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता बहुत कम होती है। बच्चों के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिता होना चाहिए जिससे बच्चों के भविष्य में लाभ मिले। प्रतियोगिता में बच्चों को आगे बढ़ने का प्लेटफार्म प्रदान करती है।

ग्रैंड मास्टर श्रीराम झा ने कहा कि मध्यप्रदेश में पहली बार इस प्रकार की इंटरनेशनल प्रतियोगिता में आया हूं। इस प्रकार इस प्रतियोगिता से बच्चों को प्रोत्साह मिलेगा। मध्यप्रदेश में बहुत सी प्रतिभा है। उन्होंने मध्यप्रदेश के बच्चे माधवेन्द्र प्रताप शर्मा को मंच पर बुलाकर सभी से परिचय करवाया। उन्होंने कहा कि माधवेन्द्र प्रताप शर्मा ने कम उम्र में बहुत सी प्रतियोगिताओं में भाग लेकर जीती है। इंटर नेशनल चेस मास्टर अक्षत खम्परिया ने कहा कि ऐसे इवेंट और होना चाहिए जिससे शतरंज को बढ़ावा मिलेगा बच्चों की सोचने की की क्षमता भी बढ़ेगी।

शुभारंभ अवसर पर सीईओ जिला पंचायत हिमांशु प्रजापति, श्रीलंका से करुणानायके, नंदकिशोर जोशी, सेंट थामस के प्रेसिडेंट सुनील थामस, हेंसि थामस, पत्रकारगण, खिलाड़ी एवं उनके परिजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button