इंदौर

लाइनमैन बनने के लिए युवाओं ने थामी किट, लगाई दौड़ और झटपट चढ़े खंभे पर

Share

 

-बिजली कंपनी की भर्ती में दस्तावेज परीक्षण और शारीरिक

इंदौर। लाइनमैन समेत बिजली कंपनी के भर्ती अभियान में पोलोग्राउंड में लाइनमैन बनने के लिए मालवा और निमाड़ से उन युवाओं का जमावड़ा है, जिन्होंने एमपी ऑनलाइन के माध्यम से परीक्षा उत्तीर्ण की है।

मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह के मार्गदर्शन में इन सफल उम्मीद्वारों के दस्तावेज परीक्षण और लाइनमैनों को लिए अनिवार्य शारीरिक परीक्षण का दौर जारी हैं। यह शुक्रवार तक चलेगा।

पोलोग्राउंड इंदौर स्थित कंपनी मुख्यालय में दस्तावेज परीक्षण के साथ ही लाइनमैनों के लिए जरूरी दौड़, पोल पर 15 किलो वजन लेकर चढ़ना और कार्य करना इत्यादि गतिविधियों को कराया जा रहा है। इसी के बाद शारीरिक परीक्षण में सफल माना जाता है।

Mpeb Exam

पोलोग्राउंड में मुख्य अभियंता कार्यालय के माध्यम से लाइनमैन भर्ती के लिए आए युवाओं को 15 किलो वजनी किट लेकर 10 मिनट में 1 किमी दौड़ने का परीक्षण हुआ। इसी के साथ 15 किलो वजनी किट लेकर 15 फीट ऊंचे पोल पर दो मिनट में चढ़ना और उतरने का परीक्षण भी इंजीनियरों की टीमों के समक्ष हुआ। लाइनमैनों की किट में औसतन 15 किलो वजन होता है, इनमें प्लायर, पेचकस, झूला, ग्लोबज्, डिस्चार्ज राड, टेस्टर इत्यादि उपकरण/सामग्री होते हैं।

Exam

मुख्य महाप्रबंधक प्रकाश सिंह चौहान ने बताया कि इंदौर के समान ही परीक्षण का दौर उज्जैन स्थित रीजन कार्यालय में भी संपूर्ण प्रोटोकॉल के तहत हो रहा हैं। नेत्र परीक्षण भी कराए जा रहे हैं। दो दिनों में कंपनी स्तर पर लाइनमेैन के लिए आए 160 से ज्यादा युवाओं का परीक्षण हुआ है।

Back to top button