प्रशासनिक

Mp news कुबेरेश्वर धाम में 7 से 13 मार्च तक महाशिवरात्रि पर्व पर कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा की होगी कथा

Share

– कथा के दौरान जिले से गुजरकर भोपाल जाने वाले भारी माल वाहनों के आवागमन के लिए ट्रॉफिक किया जाएगा डायवर्ट

– देवास जिले से गुजरने वाले भारी माल वाहन मक्सी, शाजापुर, शुजालपुर होते हुए जाएंगे भोपाल

देवास। महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर सीहोर जिले के कुबेरेश्वर धाम में प्रसिद्ध कथा वाचक प्रदीप मिश्रा की कथा 7 से 13 मार्च (एक सप्ताह) तक आयोजित होगी।

देवास जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा कथा के दौरान देवास जिले से गुजरकर भोपाल जाने वाले भारी माल वाहकों के लिए ट्रॉफिक डायवर्ट किया जाएगा।

जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा जानकारी देते हुए बताया, कि इंदौर-भोपाल हाईवे अंतर्गत देवास बायपास से भारी माल वाहनों के मार्ग का डायवर्सन किया जाएगा। ये वाहन देवास बायपास से होते हुए मक्सी, शाजापुर, शुजालपुर होते हुए भोपाल जाएंगे। उन्होंने सभी भारी माल वाहनों के चालकों से इन मार्गों का उपयोग का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button