• Wed. Jul 16th, 2025

    सतपुड़ा एकेडमी को मिला श्रेष्ठ विद्यालय का पुरस्कार

    ByNews Desk

    Sep 6, 2024
    teachers day
    Share

    teachers day

    शिक्षक दिवस पर आयोजित समारोह में नगर निगम ने किया पुरस्कृत

    देवास (दिनेश सांखला)। शिक्षक दिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम देवास द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में सतपुड़ा एकेडमी को “श्रेष्ठ अशासकीय विद्यालय” के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार शिक्षा के क्षेत्र में संस्थान के विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए गए उल्लेखनीय प्रयासों हेतु प्रदान किया गया।

    संस्था सतपुड़ा एकेडमी की प्री-प्रायमरी इंचार्ज रचना सेंधव को महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन, आयुक्त रजनीश कसेरा, नगर निगम शिक्षा समिति अध्यक्ष पिंकी संजय दायमा, पूर्व प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव, भाजपा जिला महामंत्री पंकज वर्मा, पार्षद रितु सवनेर आदि अतिथियों ने शाल ओढ़ाकर, श्रीफल तथा शील्ड भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में नगर निगम के प्रमुख अधिकारी, शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि और विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के प्रमुख मौजूद थे।

    इस उपलब्धि पर सतपुड़ा एकेडमी के संचालक भानूप्रतापसिंह सेंधव ने कहा कि यह पुरस्कार हमारे सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों की मेहनत और समर्पण का प्रमाण है। हम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। सतपुड़ा एकेडमी ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता, नवाचार और गुणवत्ता के प्रति अपने समर्पण को सिद्ध किया है। स्कूल की शिक्षण विधियां, समर्पित स्टाफ और संपूर्ण विकास के लिए अपनाए गए दृष्टिकोण ने इसे नगर का श्रेष्ठ अशासकीय विद्यालय बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। नगर निगम ने इस सम्मान के माध्यम से उन संस्थानों को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया है जो शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं और विद्यार्थियों की समग्र उन्नति के लिए समर्पित हैं। सतपुड़ा एकेडमी यह पुरस्कार प्राप्त कर एक नई ऊंचाई पर पहुंच गया है और यह उसके गुणवत्ता और समर्पण का एक प्रमाण है। इस उपलब्धि पर वैभव विहार शिक्षा समिति अध्यक्ष रायसिंह सेंधव, संचालक भानूप्रतापसिंह सेंधव, प्राचार्य वीएस जॉब ने प्रशंसा व्यक्त करते हुए स्टाफ को बधाई दी है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *