राज्य

Puri Fire | ओडिशा: शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में लगी भयंकर आग, 3 घायल, 100 से ज्यादा को किया ‘रेस्क्यू’

Share

[ad_1]

puri-fire

Pic: ANI

नई दिल्ली/पूरी. ओडिशा (Odisha) के पुरी में बीते बुधवार देर रात एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में आग लग गई है। इस भयंकर आग लगने के बाद लक्ष्मी मार्केट कॉम्प्लेक्स में मौजूद कई लोगों का फिलहाल घटना स्थल से रेस्क्यू कर लिया गया है। 

वहीं इस घटना में 3 लोग घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुरी IIC टाउन पुलिस स्टेशन, गोकुल रंजन दास के अनुसार, मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं। फिलहाल आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।

मामले पर डॉ कंवर विशाल सिंह एसपी, पुरी ने जानकारी दी कि, अब तक 100 से अधिक निवासियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। हमें उम्मीद है कि अगले 2 घंटे में आग बुझ जाएगी। एक प्रारंभिक सर्वेक्षण आज की रात और माध्यमिक आज सुबह किया गया था। फिलहाल आगे की कार्रवाई जारी है।

मामले पर IIC टाउन पुलिस स्टेशन, पुरी ने बताया था कि, ग्रैंड रोड पर लक्ष्मी मार्केट कॉम्प्लेक्स में आग लग गई। तीन लोग घायल हुए हैं। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। फायर टेंडर मौके पर मौजूद हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

वहीं अब मुख्य अग्निशमन अधिकारी रमेश माझी ने जानकारी दी कि, घटनास्थल पर स्थिति काबू में है, अभी आग बुझाने का काम जारी है, दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। होटल के अंदर जितने भी पर्यटक थे उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। हम अभी लगातार यहां बने हुए हैं। 



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button