सोमवार को होगा नारी शक्ति वंदन सम्मेलन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे संबोधित

देवास। भारत सरकार द्वारा सोमवार 13 अप्रैल को प्रातः 11 बजे विज्ञान भवन, नई दिल्ली में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे।
कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सुबह 11 से 12:30 बजे तक डीडी न्यूज़ पर किया जाएगा। नगर निगम देवास द्वारा उक्त कार्यक्रम का सीधा प्रसारण नगर निगम बैठक हॉल में जनप्रतिनिधियों, विशिष्ट महिलाओं, सामुदायिक संगठनों एवं सामाजिक कार्यकर्ता, खिलाड़ी, शिक्षा क्षेत्र से जुड़े एवं कला व संस्कृति से जुड़े व्यक्तियों तथा अधिकारी, कर्मचारियों की उपस्थिति में किया जाएगा।
आयुक्त दलीप कुमार ने उक्त कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शहर की महिलाओं एवं नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में नगर निगम बैठक हॉल पहुंचकर प्रधानमंत्री के संबोधन को अवश्य सुनें।




