राजनीति

प्रहलाद पटेल को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग को लेकर शहर व जिला कांग्रेस का संयुक्त धरना कल

Share

 

देवास। मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा लोगों के प्रति अपमानजनक कह गए। शब्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर पूरे प्रदेश में आंदोलन चलाया जा रहा है।

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व कार्यकारी अध्यक्ष प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया, कि इसी के अंतर्गत शनिवार 8 मार्च को शहर कांग्रेस एवं जिला कांग्रेस ग्रामीण के संयुक्त तत्वाधान में सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक मंडूक पुष्कर स्थित धरना स्थल पर धरना दिया जाएगा। पश्चात ज्ञापन भी दिया जाएगा।

जिला कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष अशोक पटेल ने कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपील कि है कि अधिक से अधिक संख्या में धरना कार्यक्रम में आवश्यक रूप से उपस्थित रहे।

Back to top button