ऑपरेशन “प्रहार” में देवास पुलिस का बड़ा एक्शन: 7.40 लाख की ब्राउन शुगर के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के Dewas जिले में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। खातेगांव क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से लाखों रुपये की ब्राउन शुगर जब्त की गई। इस कार्रवाई से अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर बड़ा प्रहार हुआ है।
देवास। पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खातेगांव पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है।
पुलिस को 29 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खातेगांव की बागडी कॉलोनी निवासी अमन भाटी अपने दो साथियों रोहित प्रजापत और मिथलेश वर्मा के साथ मिलकर अपने घर से अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) की बिक्री कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए गए।
ऑपरेशन प्रहार के तहत देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, 1.3 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार की पूरी खबर यहां पढ़ें
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सौम्या जैन एवं एसडीओपी कन्नौद आदित्य तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खातेगांव निरीक्षक विजय सिंह लोधी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर दबिश दी और तीनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 37 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 7 लाख 40 हजार रुपये बताई जा रही है। आरोपियों के विरुद्ध थाना खातेगांव में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विधुर नगर में 1182 किलो अवैध भांग बरामद की डिटेल रिपोर्ट यहां देखें
गिरफ्तार आरोपी:
– अमन भाटी (22 वर्ष), निवासी बागडी कॉलोनी, खातेगांव
– रोहित प्रजापत (20 वर्ष), निवासी कुम्हार मोहल्ला, खातेगांव
– मिथलेश वर्मा (28 वर्ष), निवासी पटवारी मोहल्ला, खातेगांव
हेल्पलाइन से मिल रही सफलता:
देवास पुलिस द्वारा 2 अप्रैल 2026 को जारी की गई नारको हेल्पलाइन (9479996880) पर जनता का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। इस हेल्पलाइन के माध्यम से नागरिक गोपनीय रूप से मादक पदार्थों से संबंधित सूचना साझा कर सकते हैं।
पुलिस के अनुसार, अब तक इस हेल्पलाइन के जरिए कुल 7 प्रकरण दर्ज कर 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है।
पुलिस की अपील:
देवास पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मादक पदार्थों के अवैध व्यापार से जुड़ी किसी भी जानकारी को “निदान” हेल्पलाइन नंबर 9479996880 पर साझा करें, ताकि समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग मिल सके।
ऑपरेशन प्रहार में देवास पुलिस का बड़ा वार, ब्राउन शुगर तस्करों की गिरफ्तारी की विस्तृत खबर यहां पढ़ें
सराहनीय योगदान:
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विजय सिंह लोधी, सउनि रमेश मुनिया, सउनि जगन्नाथ चावड़े, प्रआर सुनील प्रजापति, आर सोहन जाट, मनीष शर्मा, प्राणसिंह बघेल, मनमोहन मीणा तथा साइबर सेल से सचिन चौहान, आरक्षक सोनू कुमार और युवराज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




