राजनीति

देवास-शाजापुर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत विधानसभा प्रभारी नियुक्त किए

Share

देवास। भाजपा अजा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश जाटव एवं प्रदेश मंत्री महेश हाड़ा के निर्देश पर लोकसभा प्रभारी अजा मोर्चा पंकज घारु ने लोकसभा की आठों विधानसभा में विधानसभा प्रभारी नियुक्त किए।

देवास विधानसभा में प्रेम बालोदिया एवं संतोष पंचोली, हाटपीपल्या विधानसभा में आत्माराम चौहान व अंजू चौहान, आष्टा विधानसभा में जितेंद्र गोयल व राजा मालवीय, कालापीपल विधानसभा में हरिओम धौलपुर व राजकुमार मालवीय, शाजापुर विधानसभा में प्रकाश झावा व प्रथम गिरजे, शुजालपुर विधानसभा में जितेंद्र लांगुरिया व मांगीलाल सौराष्ट्रीय, आगर विधानसभा में प्रभुलाल मालवीय व नारायणसिंह बोडाना को विधानसभा प्रभारी नियुक्त कर नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

इस दौरान आयोजित बैठक में मुख्य रूप से लोकसभा संयोजक बहादुर मुकाती, प्रदेश कार्य समिति सदस्य भाजपा नंदकिशोर पाटीदार, भाजपा जिला महामंत्री मनीष सोलंकी, शाजापुर भाजपा अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रकाश झावा एवं देवास भाजपा अजा मोर्चा जिला महामंत्री मनीष डांगी सहित अजा मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button