प्रशासनिक

महाशिवरात्रि पर 26 फरवरी को पिपलेश्वर महादेव मंदिर पर लोकगायन एवं महादेव लीला नाट्य का होगा आयोजन

Share

 

देवास। महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर ‍दिनांक 26 फरवरी को जिला प्रशासन के सहयोग से संस्कृति विभाग द्वारा पिपलेश्वर महादेव मंदिर सोनकच्छ में महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर “महादेव” शिव सत्य की कला अभिव्यक्तियों का आयोजन सायं 6.30 बजे किया जा रहा है।

परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण देवास स्मिता रावल ने बताया कि एक दिवसीय प्रतिष्ठित “महादेव” कार्यक्रम में लोक गायन की प्रस्तुति विनोद साहू एवं साथी जबलपुर द्वारा दी जाएगी।

इसके पश्चात महादेव लीला नाट्य निर्देशक-शिरीष राजपुरोहित उज्जैन द्वारा एवं भक्ति गायन का प्रस्तुति दामोदर राव, वाणी रावा एवं साथी भोपाल द्वारा दी जाएगी। उन्होंने नागरिकों से नागरिकों से आग्रह किया है कि एक दिवसीय प्रतिष्ठित महादेव में सांस्कृतिक में उपस्थिति का आग्रह किया है।

Back to top button