राजनीति

मजदूरों के हितों की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है भारतीय मजदूर संघ- विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार


भाजपा की महापौर प्रत्याशी गीता दुर्गेश अग्रवाल के समर्थन में हुआ भामसं का महासंघ परिवार मिलन समारोह
देवास।
भारतीय मजदूर संघ राष्ट्रवादी विचारधारा को लेकर कार्य करता है। मजदूरों के हितों की रक्षा में यह अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। भारतीय जनता पार्टी भी भारतीय मजदूर संघ के परिवार का अभिन्न अंग है। मैं यहां उपस्थित सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से आग्रह करती हूं कि भाजपा की महापौर प्रत्याशी गीता दुर्गेश अग्रवाल को भारी बहुमतों से विजयी दिलाएं। यह विचार भारतीय मजदूर संघ के 21वें महासंघ परिवार मिलन समारोह में विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ का उद्देश्य भी राष्ट्र हित और भाजपा भी इसी आधार पर कार्य कर रही है। महासंघ परिवार मिलन समारोह का आयोजन भाजपा की महापौर प्रत्याशी श्रीमती अग्रवाल के समर्थन में सृष्टि क्लब में आयोजित किया गया था। समारोह की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुई। समारोह में बड़ी संख्या में भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button