प्रशासनिक

साइबर ठगी से बचाव के लिए महाविद्यालय में कार्यशाला

Share

 

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा साइबर सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन

हाटपीपल्या (विनोद जाट)। कलेक्टर ऋतुराज सिंह के मार्गदर्शन में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में महिला एवं बाल विकास परियोजना, बागली आदिवासी द्वारा महाविद्यालय हाटपीपल्या में मंगलवार को साइबर सुरक्षा कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यशाला में सोशल मीडिया और बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव के उपायों पर चर्चा की गई। बताया गया कि बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड को देखते हुए सावधानी बरतना आवश्यक है।

विशेषज्ञों ने सुझाव दिया कि-
✔ अपने बैंक खाते की जानकारी गोपनीय रखें।
✔ किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी साझा न करें।
✔ आवश्यकता होने पर ही मास्क आधार कार्ड साझा करें।
✔ सोशल मीडिया पर अजनबियों से दोस्ती करने से बचें और अपनी निजी जानकारी साझा न करें।
✔ व्हाट्सएप पर ऑटोमेटिक फोटो डाउनलोड का विकल्प बंद कर दें।
✔ किसी भी अंतरराष्ट्रीय कॉल को अटेंड न करें और तुरंत ब्लॉक कर दें।

इसके अलावा, महिलाओं को साइबर अपराधों से सुरक्षा के कानूनी उपायों की भी जानकारी दी गई। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की सलाह दी गई। बच्चों को सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों से बचाने पर भी जोर दिया गया।

Dewas news

कार्यशाला में परियोजना अधिकारी प्रभारी अनीता दुबे, ब्लॉक समन्वयक गोपाल दांगी, महाविद्यालय प्रभारी प्राचार्य पीके चतुर्वेदी एवं स्टाफ उपस्थित रहा।

 

 

 

Back to top button