शिक्षा

विज्ञान-गणित विषय के अध्ययन से बच्चे तर्क शक्ति में परिपूर्ण हो जाते हैं- डीपीसी प्रदीप जैन

जनशिक्षा केंद्र में विज्ञान, गणित, पर्यावरण एवं सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी मेला आयोजित
देवास। राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देश अनुसार जनशिक्षा केंद्र स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन शासकीय नारायण विद्या मंदिर क्रमांक 1 में हुआ। मुख्य अतिथि जिला परियोजना समन्वयक प्रदीप जैन ने छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा, कि विज्ञान एवं गणित का अध्ययन छात्र-छात्राओं में तर्क शक्ति का विकास करता है। बच्चे जब तर्क करना सीख जाते हैं, तो वह अपने अध्ययन के उच्चतम स्तर पर होते हैं और कठिन से कठिन प्रश्नों का हल करने में समर्थ बनते हैं। विज्ञान, गणित प्रदर्शनी कार्यक्रम बच्चों में तर्क शक्ति का विकास एवं उनके सोच समझ के दायरे को विकसित करता है। विज्ञान मेले में जन शिक्षा केंद्र शासकीय नारायण विद्या मंदिर क्रमांक 1 अंतर्गत संचालित माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर विभिन्न विषयों पर आधारित अपने मॉडल का प्रदर्शन किया। मेले में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने नाटिका मंचन, प्रश्न मंच, संगोष्ठी, भाषण प्रतियोगिता, गीत प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता में सम्मिलित होकर पुरस्कार प्राप्त किए।
शासकीय माध्यमिक विद्यालय अमरपुरा के छात्र-छात्राओं द्वारा नाटिका मंचन किया गया, जिसमें आधुनिक युग में सोशल मीडिया, ऑनलाइन दुनिया का दुष्प्रभाव मानव जीवन पर किस प्रकार अपना प्रभाव प्रकट कर रहे हैं, उससे बचाव का संदेश देती नाटिका प्रस्तुत की गई, जिसे प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ। प्रश्न मंच में ओवरऑल चैंपियन शासकीय माध्यमिक विद्यालय आंक्या एवं शासकीय माध्यमिक विद्यालय अमरपुरा के छात्र-छात्राएं रहे।
भाषण प्रतियोगिता में शासकीय माध्यमिक विद्यालय सिंधी स्कूल क्रमांक 4 के बच्चों ने पुरस्कार प्राप्त किया। विज्ञान मॉडल में माध्यमिक विद्यालय आंक्या ने पुरस्कार प्राप्त किया। कार्यक्रम के विशेष अतिथि विकासखंड स्त्रोत समन्वयक किशोर वर्मा, जिला एकेडमिक समन्वयक मुकेश निगम, संकुल प्राचार्य शासकीय उमावि सिया रंजना जाधव, वरिष्ठ शिक्षक लोकेश सांवलिया रहे।
जन शिक्षा केंद्र पर चयनित सभी बच्चे ब्लॉक स्तरीय विज्ञान मेले में 24 जनवरी को सम्मिलित होंगे। सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को जन शिक्षा केंद्र स्तर से कार्यक्रम में सम्मिलित होने पर प्रशस्ति पत्र एवं उपहार जन शिक्षक सहज सरकार, वर्षासिंह नेगी के सहयोग से प्रदान किए गए। कार्यक्रम में विक्रमसिंह मालवीय, समंदरसिंह चौहान, विशाल गुप्ता, ममता मिमरोट, परवीन शेख, गीता खंडाईत, दुर्गा जोशी, सुशीला पाल, रामकन्या कटारिया, विशाल शर्मा, मोहम्मद हुसैन, सबीना शेख, मीना खत्री, मंजू शिंदे, कविता दीक्षित, भरत दास बैरागी, सादिया हाशमी, राजेंद्र चौधरी, जहां आरा खान, देवेंद्र चंदेल, रमेशचंद्र जोशी आदि का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन जनशिक्षक सहज सरकार ने किया। आभार शिक्षक इंदरसिंह बेसवाल ने माना।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button