मकर संक्रांति पर वन बंधु परिषद की संवेदनशील पहल

– दिव्यांग बच्चों को सर्दी से राहत देने हेतु स्वेटर वितरित किए
देवास। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर देवास में वन बंधु परिषद सह समिति ने मानवीय सेवा का प्रेरणादायी कार्य किया। संस्था द्वारा 50 दिव्यांग बच्चों को स्वेटर वितरित कर न सिर्फ सर्दी से राहत दी गई, बल्कि समाज में संवेदनशीलता और सहयोग का संदेश भी दिया गया।
समिति की सचिव इंदु सोमानी ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था के माध्यम से 50 दिव्यांग बच्चों को सर्दी से राहत देने हेतु स्वेटर वितरित किए गए।

कार्यक्रम में हरिसिंह भारती (जिला शिक्षा अधिकारी), अजय मिश्रा (जिला परियोजना समन्वयक), शिवानंद प्रजापति (सहायक संचालक), सावन पाटीदार (सहायक संचालक), किशोर वर्मा (विकासखंड स्रोत समन्वयक), सुजीत पवार (एपीसी), रेणुका गुप्ता (एपीसी आईईडी), जीवन सिंह अंगोरिया (प्रभारी सीएम हेल्पलाइन) की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में हॉस्टल प्रभारी सुरेंद्रसिंह खींची सहित समस्त स्टाफ तथा वन बंधु परिषद की बहनें सरोज शाह, अंजना त्यागी, अमिता मंगला, गौरी शेकटकर एवं कीर्ति भौरास्कर भी उपस्थित रहीं।

अतिथियों ने बच्चों को स्वेटर वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर दिव्यांग बच्चों के प्रति संवेदनशीलता और सहयोग की भावना ही सच्ची सेवा है। वन बंधु परिषद द्वारा किया गया यह सेवा कार्य सराहनीय एवं प्रेरणादायी है।




