देवास

प्रदेश में कमल खिलने पर ब्रह्मकमल के पौधों का वितरण किया

Share

देवास (राजेश बराना)। सुबह 11 बजे से रात्रि तक 171 ब्रह्म कमल का वितरण देवास के गंगानगर में ब्रह्मकमल टेरिस गार्डन से प्रदेश और देवास में कमल खिलने पर ब्रह्मकमल के पौधों का वितरण किया गया।


कश्मीर में तैनात सैनिक किशोरकुमार कुंभकार को पोधा भेट कर देश की सेवा के लिए बधाई दी। इसके साथ ही राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित रश्मि पांडेकर देवास को पौधा भेट किया और शिक्षको को भी पोधा भेट कर बच्चो को पर्यावरण के लिए प्रेरित करने का भी बोला गया।

देश भक्ति से ओतप्रोत काव्य पाठ राष्ट्रीय ओजस्वी कवि देवकृष्ण व्यास की कविता और मिनी महेंद्र कपूर देवेंद्र पंडित के गीतो के साथ गार्डन में जश्न मनाया। साथ ही खेल जगत के भीष्म पितामह खेल गुरु राधेश्याम सोलंकी, विद्युत मंडल इंदौर के क्रिकेट खिलाड़ी बल्लू स्वामी, सुदेश व्यास, प्रदीप सुपेकर, जिला पंचायत देवास के स्टेनो बिकेस साहू, नागोरा से विजय चौधरी, टुमनी से गनी पटेल, क्षिप्रा संकुल की शिक्षिका हंसा चौधरी, लक्ष्मी माली, पंचतत्व देवास से सादिक अली, खलील मंसूरी और कई पर्यावरण प्रेमी को ब्रह्मकमल के पौधे वितरित किए।


इस अवसर पर पर्यावरण प्रेमी शिक्षक सलीम शेख ने आभार व्यक्त किया और सभी को पर्यावरण का संदेश देकर पौधे भेट किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button