धर्म-अध्यात्म

गर्मी में राहत की पहल: ‘जल मंदिर’ (प्याऊ) शुरू, राहगीरों और किसानों को मिलेगा ठंडा पानी

Share

देवास। भीषण गर्मी के बीच राहत देने वाली एक सराहनीय पहल सामने आई है। जल गंगा संवर्धन अभियान – जल शक्ति से नव भक्ति कार्यक्रम के तहत ग्राम छोटी चुरलाई में राहगीरों और किसानों के लिए जल मंदिर (प्याऊ) का शुभारंभ किया गया।

कलेक्टर ऋतुराज सिंह के मार्गदर्शन और संतों के सानिध्य में शुरू हुई इस पहल का उद्देश्य लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना है। इस पुनीत कार्य की पहल नवांकुर संस्था तपस्या लोक कल्याण समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राजपूत द्वारा की गई, जो गर्मी के इस मौसम में लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

https://newsoneclick.com/?p=45240 👈 ये 8 बातें नहीं जानेंगे तो पर्सनल लोन बन जाएगा सिरदर्द

इस अवसर पर अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक मनोज चौधरी ने कहा कि गर्मी के मौसम में पानी सबसे बड़ी जरूरत बन जाता है। ऐसे में यह प्याऊ राहगीरों और किसानों के लिए बड़ी राहत है। इससे लोगों को स्वच्छ और ठंडा पानी मिलेगा।

समिति अध्यक्ष धर्मेंद्रसिंह राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि जल सेवा सबसे बड़ी सेवा है। छोटे-छोटे प्रयास मिलकर समाज में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। हमारा उद्देश्य है कि धूप में अपने काम से निकले हर राहगीर को स्वच्छ पानी मिले और लोगों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़े।

https://newsoneclick.com/?p=45197👈 पशुओं को लू से कैसे बचाएं? गर्मी में रखें खास ध्यान

इस अवसर पर जूना अखाड़ा के संत विवेक पुरी, सरपंच प्रतिनिधि कुंदनसिंह बैस, जनपद प्रतिनिधि विजयसिंह पंवार, समिति सचिव लाखनसिंह राजपूत, सत्यनारायण पटेल और वीरेंद्र सिंह सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वहीं, जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक डॉ. सुप्रीति यादव और ब्लॉक समन्वयक नीलम सोनी के नेतृत्व में इस तरह के प्रेरणादायक कार्य लगातार किए जा रहे हैं।

 

अमलतास अस्पताल की जानकारी

Back to top button