धर्म-अध्यात्म

ग्राम सदाशिवपुरा में 29 अप्रैल को होगा गांव गेर माता पूजन

Share

 

– प्रत्येक घर में होगा मेहमानों का आगमन, गांव में उत्साह का वातावरण

सिरोल्या (अमर चौधरी)। ग्राम सदाशिवपुरा में 29 अप्रैल को पारंपरिक गांव गेर माता पूजन का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन लंबे समय बाद गांव में हो रहा है, जिससे ग्रामीणों में खासा उत्साह और श्रद्धा देखने को मिल रही है। गांव का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो चुका है, जगह-जगह भजन-कीर्तन की ध्वनि गूंज रही है और लोग माता के स्वागत की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, शीतला माता पूजन की शुरुआत सुबह 5 बजे गांव के वसूली पटेल बाबूलाल पटेल द्वारा विधि-विधान से की जाएगी। ग्रामीणों का मानना है कि माता का यह पूजन गांव में सुख-शांति और समृद्धि लेकर आता है। आयोजन को लेकर गांव के हर घर में विशेष तैयारियां की जा रही हैं, साफ-सफाई से लेकर सजावट तक पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सरपंच पुष्पाबाई ईश्वरलाल चौधरी ने बताया कि माता पूजन से सुख-समृद्धि मिलती है। आपदाओं से बचाव के लिए भी माता देवी की पूजा की जाती है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से गांव में एकता मजबूत होती है।

https://newsoneclick.com/?p=45294👈 डेयरी फार्मिंग से कमाई कैसे करें

मंगलवार को गांव के प्रत्येक घर में मेहमानों का आगमन होगा, जिससे पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। बुधवार को हर घर में धार्मिक आयोजन और पूजन कार्यक्रम संपन्न होंगे। ग्रामीण अपने-अपने स्तर पर अतिथियों के स्वागत के लिए विशेष व्यवस्थाएं कर रहे हैं, जिससे यह आयोजन एक बड़े सामाजिक और धार्मिक पर्व का रूप ले चुका है। ग्राम पंचायत सदाशिवपुरा द्वारा भी आयोजन को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। सरपंच चौधरी ने बताया कि मेहमानों के लिए पेयजल, पार्किंग और लाइट की समुचित व्यवस्था की गई है, ताकि किसी को भी असुविधा का सामना न करना पड़े।

https://newsoneclick.com/?p=45261 👈 गर्मी में राहत की पहल: ‘जल मंदिर’ (प्याऊ) शुरू, राहगीरों और किसानों को मिलेगा ठंडा पानी

वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए बरोठा पुलिस भी इस आयोजन के दौरान गांव में मुस्तैद रहेगी। पुलिस प्रशासन द्वारा निगरानी रखी जाएगी, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

ग्राम सदाशिवपुरा में होने वाला गेर माता पूजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि परंपरा और संस्कृति को जीवंत रखने का भी एक महत्वपूर्ण अवसर है। गांववासी इस आयोजन को लेकर बेहद उत्साहित हैं और माता के आगमन को लेकर श्रद्धा भाव से तैयारियां कर रहे हैं।

अमलतास अस्पताल की जानकारी

Back to top button