धर्म-अध्यात्म

श्री राम कथा पंच कुंडीय यज्ञ, प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भंडारे के साथ हुआ समापन

Share

 

भौंरासा (मनोज शुक्ला)। ग्राम पंचायत काकड़दा में संस्था प्रह्लादश्री एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित पंच कुंडीय रुद्र यज्ञ, श्री खाटूश्याम शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा एवं श्रीराम कथा का समापन हुआ।

साधु वही जो साधकर पूर्णता को प्राप्त करें- मंगलनाम साहेब  👇  https://newsoneclick.com/?p=45188

कथा वाचक राम जाने महाराज (ताजपुर) ने श्रद्धालुओं को श्री राम कथा का रसपान कराया। वहीं यज्ञ आचार्य पं. विजय द्विवेदी (ग्राम अरलावदा) द्वारा विधि-विधान से यज्ञ सम्पन्न कराया। कथा वाचक पंडित राम जाने जी ने कथा के बीच एक संदेश दिया उन्होंने कहा, कि शराब पीने से घर, बच्चे, बीबी माता-पिता, परिवार सहित-धन, जमीन, इज्जत, मान सम्मान सब खत्म हो जाता है, इसलिए शराब से दूर रहना चाहिए।

समापन के अवसर पर क्षेत्र के विधायक डॉ. राजेश सोनकर भी पहुंचे, जहां रामायण जी की आरती उतारी। इस अवसर पर समस्त नागरिक मौजूद रहे।
शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ पूर्णाहुति एवं राम कथा का समापन हुआ एवं भंडारे का आयोजन भी रखा गया, जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसादी का आनंद लिया। इस अवसर पर सभी भक्तगण श्रद्धालुओं का आभार डॉ रूपसिंह नागर एवं सरपंच सुमेर सिंह नागर ने माना।

Back to top button