देवास

खेड़ापति सरकार की पूजा-अर्चना कर किया नव व्यवसाय का शुभारंभ

Share

 

देवास। भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा क्रमांक 1 का नव व्यवसाय नव वित्त वर्ष 2025-26 का शुभारंभ शुक्रवार को शाखा प्रबंधक राहुल भटनागर के मार्गदर्शन में हुआ।

शुभारंभ के पूर्व शाखा के विकास अधिकारी शोभराज पंवार के नेतृत्व में अभिकर्ताओं ने एमजी रोड स्थित प्रसिद्ध खेड़ापति सरकार व मंदिर परिसर में विराजित मां अम्बिका, शिवलिंग की पूजा-अर्चना की। मंदिर के पुजारी द्वारा मंत्रोच्चार कर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई।

Dewas news

विकास अधिकारी शोभराज पंवार ने अभिकर्ताओं से सक्रियता के साथ ज्यादा से ज्यादा पॉलिसी लगाकर प्रदेशभर में देवास शाखा क्रमांक 1 का नाम गौरवान्वित करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ अभिकर्ता कमल सोनी, मनीष पटेल, अभिजीत ठाकुर, राजेश शर्मा, कल्पना बिंजवा, यशवंत सिंगा, जितेंद्रसिंह तोमर, योगेश जैन, अरविंद तिवारी, सुनील वेद, मनोज राऊत, नरेंद्र शर्मा उपस्थित थे। यह जानकारी राजेश शर्मा ने दी।

Back to top button