आपका शहरधर्म-अध्यात्म

महावीर जयंती के अवसर पर कवि सम्मेलन 13 अप्रैल को

Share

देवास। एक शाम महावीर प्रभु के नाम के अंतर्गत कवि सम्मेलन का आयोजन श्री 1008 पाश्र्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम संचालक अनिल जैन ने बताया कि 13 अप्रैल को श्रमण संस्कृति संत भवन नयापुरा देवास में रात्रि 8 बजे से कवि सम्मेलन प्रारंभ होगा। कवि सम्मेलन में जैन मिलन देवास, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सतपथ, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप पुष्प, दिगंबर जैन नवयुवक मंडल उदभव, दिगंबर जैन यूथ फोरम, दिगंबर जैन महिला मंडल सम्यक, महिला जैन मिलन देवास, संजय कटारिया, अध्यक्ष इंदरलाल पाणोत, सचिव मनोहरलाल जैन आदि का सराहनीय सहयोग रहेगा। कवि सम्मेलन को सफल बनाने की अपील समस्त सकल जैन समाज से की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button