शिक्षकों के हितों, संगठन सुदृढ़ीकरण और शैक्षणिक गुणवत्ता पर हुआ मंथन

प्रांतीय आव्हान पर शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी महासभा संपन्न
देवास। प्रांतीय कार्यकारिणी के आव्हान पर मध्यप्रदेश शिक्षक संघ की जिला देवास कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंगावदा में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दिनेश सिंह सिसोदिया ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रांतीय सह संगठन मंत्री हीरालाल तिरोले एवं संभागीय संगठन मंत्री उदल सिंह परमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजन एवं बसंत व्यास द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुआ। इसके पश्चात बैठक के एजेंडे अनुसार संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
संभागीय संगठन मंत्री उदल सिंह परमार ने “मेरा विद्यालय – मेरा तीर्थ” अभियान की उपयोगिता पर प्रकाश डाला, वहीं पूर्व जिला अध्यक्ष शिवेश शर्मा ने “मेरा विद्यालय – मेरा स्वाभिमान” विषय पर विचार रखे। जिला संगठन मंत्री मोहनदास बैरागी ने विद्यालयों में इस अभियान की सफलता के पश्चात प्राचार्य एवं प्रधानाध्यापकों को धन्यवाद ज्ञापित करने हेतु अनुवर्तन कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।
प्रांतीय संगठन मंत्री हीरालाल तिरोले ने संगठन को मजबूत करने पर बल देते हुए ब्लॉक स्तर पर बैंक खाता संचालन, आय-व्यय की पारदर्शिता, अधिक से अधिक सदस्य जोड़ने तथा शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु सतत प्रयास की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने चतुर्थ वेतनमान, नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता जैसे ज्वलंत मुद्दों को सरकार के समक्ष प्रभावी रूप से रखने की बात कही।
बैठक में मंडल संरक्षण के तहत जिला संयोजक के रूप में सुनील मंडलोई एवं सह संयोजक अशोक शर्मा की घोषणा की गई। जिला अध्यक्ष दिनेश सिंह सिसोदिया ने संगठन की गतिविधियों, ब्लॉक स्तर पर बैंक खाता संचालन, आय-व्यय की पारदर्शिता तथा आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से जानकारी दी।बैठक का संचालन जिला सचिव कमलकांत मेहता ने किया एवं आभार प्रदर्शन वसंत व्यास द्वारा किया गया।
इस अवसर पर देवास ब्लॉक से दीपक शुक्ला, मनोज बजाज, चरण सिंह राठौड़, किशोर गहलोत, मयंक दुबे, नरेंद्र मालवीय, रेखा शर्मा, राजेश चौधरी, सुनानिया जी, सोहन पटेल, जिला कोषाध्यक्ष भूपेंद्र माली, संतोष परमार, संदीप मानकर, राजेश यादव, जगदीश भाटी, राधेश्याम वर्मा, कैलाश चौधरी, संतोष पांडे, महेश चौधरी, राजेश परमार, किशोर प्रजापति, हुकुम सिंह जादौन सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।
खातेगांव ब्लॉक से जगदीश परमार, अरुण शर्मा, मनोज उपाध्याय, दिनेश राठौर; सोनकच्छ ब्लॉक से महेश शर्मा, करण सिंह कलोता, संतोष शर्मा; कन्नौज ब्लॉक से रामगोपाल चावले, रामबक्स अहिरवार, सुदामा गुर्जर तथा बागली ब्लॉक से चंद्रशेखर राव और टोंकखुर्द से सुरेंद्र सुनानिया सहित बड़ी संख्या में शिक्षक प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
बैठक में संगठनात्मक एकता, शिक्षक हित और शैक्षणिक गुणवत्ता को नई दिशा देने का संकल्प लिया गया।




