देवास भाजपा कार्यालय में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यशाला आयोजित

जिला अध्यक्ष सैंधव बोले – मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के स्वर्णिम अध्याय
देवास। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में केंद्र सरकार की उपलब्धियों एवं आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों से जुड़े सात प्रमुख विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा सभी पदाधिकारियों को आगामी कार्यक्रमों की जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
जिला अध्यक्ष डॉ. रायसिंह सेंधव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने बीते 12 वर्षों में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण एवं राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगा तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने में पदाधिकारी व कार्यकर्ता जुट जाएं।

इस अवसर पर किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शंकरलाल पाटीदार, जिला महामंत्री राजेश यादव, मनीष सोलंकी, विजय सिंह पंवार, देवास विधानसभा प्रभारी ओम जोशी, खातेगांव विधानसभा प्रभारी वीरेंद्र राजावत, हाटपीपल्या विधानसभा प्रभारी बापू धोसरिया, सोनकच्छ विधानसभा प्रभारी महेश पाटीदार, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष टिकेंद्र प्रताप सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश मंत्री संजय दायमा, अजा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रमोद डोंगलिया, कार्यालय मंत्री वासुदेव परमार एवं दिनेश सांखला उपस्थित रहे।
उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।




