देवास

एमजी रोड पर निगमायुक्त का सख्त निरीक्षण

Share

 

नाला, सीवरेज और इलेक्ट्रिक लाइन कार्यों का किया निरीक्षण, अधिकारियों और ठेकेदारों को दी सख्त चेतावनी

देवास। शहर में मानसून से पहले विकास कार्यों को गति देने के लिए निगमायुक्त दलीप कुमार एक्शन मोड में नजर आए।

उन्होंने एमजी रोड पर चल रहे सड़क, नाला, सीवरेज और इलेक्ट्रिक लाइन कार्यों का पैदल निरीक्षण कर अधिकारियों और ठेकेदारों को काम समय पर पूरा करने के सख्त निर्देश दिए, ताकि बारिश के दौरान आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

गत दिनों निगमायुक्त आयुक्त दलीप कुमार ने शहर में चल रहे विकास कार्यों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क एवं नाला निर्माण कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

देवास में स्वच्छता पर निगम सख्त: आयुक्त दलीप कुमार ने वार्ड 17-18 का किया निरीक्षण

आयुक्त ने सबसे पहले एमजी रोड पर चल रहे निर्माण कार्यों का पैदल भ्रमण किया। उन्होंने सड़क के दोनों ओर हो रहे नाला निर्माण का निरीक्षण कर उसमें आ रही तकनीकी समस्याओं पर चर्चा की। मौके पर मौजूद सहायक यंत्री सौरभ त्रिपाठी एवं वार्ड उपयंत्री को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।

आयुक्त ने कहा कि एमजी रोड पर नाले की शेष खुदाई का कार्य तेजी से पूरा किया जाए। उन्होंने सहायक यंत्री, उपयंत्री तथा संबंधित ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश दिए कि वर्षा से पहले संपूर्ण नाले का निर्माण हर हाल में पूरा हो।

इसके साथ ही आयुक्त ने जनता बैंक से सुभाष चौक तक इलेक्ट्रिक लाइन एवं सीवरेज लाइन का काम भी शीघ्र पूरा करने को कहा। आयुक्त ने कहा कि वर्षाकाल में एमजी रोड के रहवासियों, व्यापारियों, राहगीरों एवं ग्राहकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होना चाहिए। निरीक्षण के दौरान निगम के तकनीकी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

अवैध कॉलोनियों पर सख्ती, कम्पाउंडिंग से मकान होंगे वैध

Back to top button