नगर निगम
समाधान आपके द्वार अंतर्गत 24 फरवरी को लगेंगे शिविर

– संपत्तिकर व जलकर की बकाया राशि एकमुश्त जमा करने पर मिलेगी छूट
देवास। मध्यप्रदेश शासन के निर्देश अनुसार नगर निगम द्वारा 24 फरवरी को समाधान आपके द्वार अंतर्गत संपत्तिकर एवं जलकर के शिविर निगम कार्यालय व झोन कार्यालयों भगवतीद्वार सराय एवं इटावा बस स्टैंड पर लगाए जाएंगे। करदाताओं से अपील की गई है, कि वे संपत्तिकर व जलकर की बकाया राशि एक मुश्त जमा कर शासन द्वारा दी जा रही नियमानुसार छूट का लाभ उठाएं। कर जमा नहीं करने की स्थिति में नल कनेक्शन विच्छेद एवं कुर्की जैसी अप्रिय कार्रवाई की जाएगी।




