शिक्षा

गर्मी में जीवों के लिए सहारा बना सरकारी स्कूल

Share

 

– विद्यार्थियों ने दिखाई संवेदनशीलता, पशु-पक्षियों के लिए जुटे अन्न-जल सेवा में

देवास। भीषण गर्मी के इस दौर में जहां इंसानों के साथ-साथ पशु-पक्षियों के लिए भी पानी और भोजन की कमी एक बड़ी समस्या बन जाती है, वहीं शासकीय माध्यमिक विद्यालय महाकाल कॉलोनी ने एक सराहनीय पहल की है। जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत विद्यालय परिसर में पशु-पक्षियों के लिए अन्न और जल की विशेष व्यवस्था की गई है।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक महेश सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए विद्यालय परिवार ने यह निर्णय लिया कि आसपास के क्षेत्र में रहने वाले पक्षियों, बंदरों, कुत्तों सहित अन्य जीवों के लिए नियमित रूप से भोजन और पानी उपलब्ध कराया जाए। इसके तहत विद्यालय परिसर के विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के सकोरे (जल पात्र) रखे गए हैं, जिनमें प्रतिदिन स्वच्छ पानी भरा जा रहा है। साथ ही, खुले स्थानों पर अनाज भी डाला जा रहा है ताकि पक्षियों को आसानी से भोजन मिल सके।

इस पहल में विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्टाफ का उत्साहपूर्ण सहयोग देखने को मिल रहा है। विद्यार्थी स्वयं इन सकोरों में पानी भरने और भोजन रखने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं, जिससे उनमें सेवा और संवेदनशीलता की भावना भी विकसित हो रही है।
महेश सोनी ने बताया कि पशु-पक्षियों की सेवा करना न केवल एक मानवीय कर्तव्य है, बल्कि यह पुण्य का कार्य भी माना जाता है।

https://newsoneclick.com/?p=45261 👈 गर्मी में राहत की पहल: ‘जल मंदिर’ (प्याऊ) शुरू, राहगीरों और किसानों को मिलेगा ठंडा पानी

उन्होंने क्षेत्र के नागरिकों से भी अपील की है कि वे अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों में इस प्रकार की व्यवस्था करें, ताकि गर्मी के मौसम में कोई भी जीव प्यासा या भूखा न रहे। स्कूल के शिक्षक व विद्यार्थी गोमाता के साथ-साथ गली-मोहल्लों में भटकते श्वानों के लिए भी रोटी आदि के इंतजाम करते हैं।

https://newsoneclick.com/?p=45240 👈 पर्सनल लोन लेने से पहले क्या जानना जरूरी है

विद्यालय द्वारा अगले सप्ताह 101 सकोरों के वितरण की योजना भी बनाई गई है, जिससे इस अभियान को और व्यापक रूप दिया जा सके। यह पहल समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आ रही है।

अमलतास अस्पताल की जानकारी

Back to top button