यंत्रज्ञ शर्मा ने 12 कक्षा में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बढ़ाया टोंकखुर्द का मान

टोंकखुर्द(विजेंद्र सिंह ठाकुर)। अधिवक्ता शशिकांत शर्मा के बेटे वर्टेक्स कान्वेंट स्कूल देवली के छात्र यंत्रज्ञ शर्मा ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं बोर्ड की परीक्षा में 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने परिवार व नगर का गौरव बढ़ाया।
यंत्रज्ञ ने सभी विषयों में विशेष योग्यता हासिल की। इस उपलब्धि पर प्राचार्य दिलीप बिलावलिया और समस्त शिक्षकगण, एडवोकेट सुमेरसिंह यादव, राजेश शर्मा एल्डरमैन, रवींद्रसिंह गौर, श्याम गालोदिया, संतोष जाट, पदम सिंह उदाना, सतीश पटेल, दीपक कटारे, पंडित शैलेन्द्र जोशी, भूपेन्द्र राठौर, शुभम राठौर, रामभरोसे सेठ, मंजूर भाई सरपंच, अनिल अग्रवाल, श्रवण अग्रवाल, प्रमोद मिश्रा आदि ने हर्ष व्यक्त कर यंत्रज्ञ के उज्जवल भविष्य की कामना की।
PSC परीक्षा 2026: सेंटर पर एंट्री से पहले तीन बार होगी जांच 👉 https://newsoneclick.com/?p=45176




