शिक्षकों ने सांसद से टीईटी एवं ओपीएस के विषय पर की चर्चा

सिरोल्या (अमर चौधरी)। सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी के सिरोल्या प्रवास के अवसर पर जिला शिक्षा योजना अधिकारी दिनेश चौधरी के फार्म हाउस पर शिक्षक साथियों के द्वारा उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया।
उसके बाद शिक्षकों ने टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) एवं ओपीएस (ओल्ड पेंशन स्कीम) के विषय पर सांसद श्री सोलंकी से चर्चा की गई। सांसद ने शिक्षकों को आश्वस्त किया कि शिक्षकों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होगा। केंद्रीय नेतृत्व के शीर्ष पर विराजमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस मामले में संजीदा हैं तथा शिक्षकों के हित में श्रेष्ठ निर्णय लिए जाएंगे।
इस अवसर पर जिला शिक्षा योजना अधिकारी दिनेश चौधरी, संकुल प्राचार्य, शिक्षक राकेशकुमार ठाकोर, सुभाष चौधरी, अंशुमन जोशी, राजेश स्वर्णकार, सोहनलाल पटेल, कांतिलाल मंडलोई, विक्रमसिंह मालवीय, मुन्नालाल मालवीय, अमित खरे, आशीष चौधरी, अवधेश मिश्रा, संजय पालीवाल, राकेश परिहार, कमल ऐरवाल एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।




