नगर निगम

समर्पित कार्यकर्ता को मिला सम्मान, दिनेश सांखला बने नगर निगम देवास के एल्डरमैन

Share

देवास। वर्षों तक बिना किसी पद या पहचान की अपेक्षा के संगठन के लिए दरी बिछाने, कुर्सियां लगाने और चुनावों में घर-घर जाकर पार्टी का प्रचार करने वाले भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता दिनेश सांखला को नगर निगम देवास का एल्डरमैन नियुक्त किया गया है।

संगठन से जुड़े लोगों का कहना है कि यह निर्णय उन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है, जो वर्षों तक बिना किसी पद या अपेक्षा के पार्टी के लिए निस्वार्थ भाव से काम करते रहे हैं।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ऐसा कम ही देखने को मिलता है, जब संगठन उन कार्यकर्ताओं को बड़ा दायित्व सौंपता है, जो वर्षों तक पर्दे के पीछे रहकर दरी बिछाने, कुर्सियां लगाने, सभाओं की व्यवस्थाएं संभालने और घर-घर जाकर पार्टी के पक्ष में प्रचार करने का कार्य करते रहे हों। दिनेश सांखला ऐसे ही समर्पित कार्यकर्ताओं में गिने जाते हैं।

दिनेश सांखला भाजपा के ऐसे मजबूत कार्यकर्ता है जो नगर निगम, विधानसभा और लोकसभा चुनावों में पूरी निष्ठा के साथ भाजपा प्रत्याशियों के प्रचार में जुटे रहते हैं। पिछले चुनाव में भी वे अकेले ही ऐसे क्षेत्रों में प्रचार करने निकल जाते थे, जहां लोग उन्हें व्यक्तिगत रूप से नहीं जानते थे। उनका उद्देश्य केवल पार्टी के प्रत्याशी की जीत का रहा है।

उल्लेखनीय है कि दिनेश सांखला बचपन से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे हैं। उन्होंने सरस्वती शिशु मंदिर सहित विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं में दायित्व निभाए। इसके अलावा हिंदू जागरण मंच में जिला प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी के रूप में भी कार्य किया। वे भाजपा के वरिष्ठ नेता व वर्तमान जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव के निज सहायक का दायित्व भी पूरी निष्ठा के साथ संभाल रहे हैं।

भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि संगठन ने एक जमीनी, ईमानदार और समर्पित कार्यकर्ता को सम्मान देकर यह संदेश दिया है कि पार्टी में वर्षों की निष्ठा और सेवा का मूल्यांकन किया जाता है। दिनेश सांखला की एल्डरमैन पद पर नियुक्ति को संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं के सम्मान के रूप में देखा जा रहा है।

Back to top button