देवास

देवास जिले में 70 लाख यूनिट दैनिक बिजली आपूर्ति

Share

 

देवास। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड इंदौर द्वारा शासन के निर्देश पालन करते हुए गुणवत्ता से बिजली आपूर्ति की जा रही है। जून के प्रथम सप्ताह में दैनिक रूप से पश्चिम मप्र में 9 से 10 करोड़ यूनिट बिजली आपूर्ति की जा रही है।

इंदौर जिले में करीब 2.25 करोड़ दैनिक, धार जिले में 1.55 करोड़ यूनिट, खरगोन जिले में 1.20 करोड़ यूनिट, उज्जैन जिले में करीब 86 लाख, देवास जिले में 70 लाख यूनिट, रतलाम जिले में 53 लाख यूनिट बिजली वितरण हो रही है।‌ शासन के निर्देश पर कृषि क्षेत्र के लिए दैनिक दस घंटे, घरेलू, गैर घरेलू, औद्योगिक क्षेत्र के लिए चौबीस घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है।

Back to top button