कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए धर्मेंद्रसिंह राजपूत सम्मानित

देवास। कृषि क्षेत्र में नवाचार, पर्यावरण संरक्षण और किसानों को जागरूक करने के लिए किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के चलते मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किसान धर्मेंद्रसिंह राजपूत को एक बार फिर सम्मानित किया गया।
इंदौर में आयोजित कृषि संबंधी कार्यक्रम में राजपूत को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर विनीत जैन (प्रबंध निदेशक), प्रमोद कुमार पांडे, साक्षी जैन (प्रमुख डिजिटल मार्केटिंग), एसपी चौहान (बिजनेस हेड) तथा गिरिराज कुशवाह (एग्रोनोमिस्ट) सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि धर्मेंद्रसिंह राजपूत किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती अपनाने के लिए लगातार प्रेरित कर रहे हैं। वे किसानों के बीच मिट्टी परीक्षण, नरवाई नहीं जलाने, प्रमाणित बीजों के उपयोग तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य कर रहे हैं। उपस्थित अतिथियों ने कहा कि ऐसे किसान समाज और कृषि क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत हैं।




