
देवास। अस्मिता लीग 2026 में सिटी कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल की रग्बी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-15 बालिका वर्ग में प्रथम स्थान एवं अंडर-18 बालिका वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि में विशेष रूप से टीम की कोच मोना धाकड़ की भूमिका महत्वपूर्ण रही।
ये पढ़ें: सिटी कॉन्वेंट स्कूल में स्पोर्ट्स वीक का शुभारंभ
पिछले वर्ष प्रतियोगिता में हार का सामना करने के बाद कोच मोना धाकड़ ने खिलाड़ियों के साथ समन्वय बनाकर निरंतर कड़ी मेहनत करते हुए उनकी तकनीक, फिटनेस, अनुशासन और टीम वर्क पर विशेष ध्यान दिया। उनके मार्गदर्शन और प्रेरणा से खिलाड़ियों ने इस वर्ष बेहतर तैयारी के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता अर्जित की।
ये पढ़ें: देवास की दो बेटियां एशियन जंप रोप चैंपियनशिप में दिखाएंगी दम, चीन में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
अंडर-15 टीम में सान्वी मोरसरे, यशस्वी जायसवाल, सोनम सोलंकी, दिव्या झाला, दिव्यांशी दुरापे, पूनम पटेल एवं आकृति सिंह प्रतियोगिता में भाग लिया।
ये पढ़ें: पानी सहेजने के लिए सिटी कॉन्वेंट हायर सेकंडरी स्कूल में रूफ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया
अंडर-18 टीम में रिजबा शेख, रेखा सोलंकी, सोनम सोलंकी, नव्या पाटवा, तृप्ति जसौना, अनमोल गोस्वामी एवं समृद्धि परिहार ने टीम का प्रतिनिधित्व किया। विद्यालय परिवार ने कोच मोना धाकड़ एवं सभी खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया।
ये पढ़ें: सिटी कॉन्वेंट स्कूल की अंडर-19 कबड्डी प्रतियोगिता, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम




